जेपी नड्डा
JP Nadda On Waqf Amendment Bill: राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पर बहस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बिल का मजबूत समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है, जिससे इन संपत्तियों के दुरुपयोग को रोका जा सके.
जेपी नड्डा ने कहा, “2013 से 2025 के बीच वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग ने मुस्लिम समुदाय को काफी नुकसान पहुंचाया है. इस अवधि में जमीन माफियाओं ने इन संपत्तियों से बहुत लाभ उठाया है.” उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल के जरिए इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
जेपी नड्डा ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि 1913 से 2013 तक वक्फ के पास 18 लाख हेक्टेयर संपत्ति थी, जबकि 2013 के बाद यह संख्या बढ़कर 21 लाख हेक्टेयर हो गई है. उन्होंने कहा, “इन संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए हमने 2013 के वक्फ अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव रखा है.”
जेपी नड्डा ने जोर देकर कहा कि वक्फ संशोधन बिल से वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा, जिससे मुस्लिम समुदाय को आर्थिक लाभ मिलेगा और इन संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा. उन्होंने कहा, “यह कानून एक विकसित प्रक्रिया है, और समय के साथ इसे बेहतर बनाना आवश्यक है.”
बहस के दौरान जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा. उन्होंने संजय सिंह के बयान का हवाला देते हुए कहा, “उनके नेता कुछ दिन पहले कह रहे थे कि सरकार लाने के लिए अगला जन्म लेना पड़ेगा, लेकिन जनता ने साफ कर दिया.”
जेपी नड्डा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि इस बिल को रोकने के लिए विपक्ष शोर मचा रहा है. उन्होंने कहा, “मैं इस शोर को रोकता हूं और इस नैरेटिव का विरोध करता हूं क्योंकि यह बिल मुस्लिम समुदाय के हित में है.”
यह भी पढ़िए: Waqf Amendment Bill: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में पेश किया वक्फ संशोधन बिल, सच्चर कमेटी का किया जिक्र
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…