Categories: देश

सभी मुसलमानों को आजादी के समय ही पाकिस्तान भेज दिया होता तो यहां तौकीर रजा पैदा नहीं होते: गिरिराज सिंह

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल 2024 के विरोध में बरेली के मौलाना तौकीर रजा के मुसलमानों के सड़क पर उतरकर दिल्ली का घेराव करने के बयान की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निंदा की है. केंद्रीय ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य रहा है. यदि आजादी के समय सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो तौकीर रजा पैदा ही नहीं होते.

उन्होंने कहा, “इन लोगों ने जानबूझकर तुष्टिकरण के लिए भारत में नफरत फैलाने का काम किया है. तौकीर रजा ने बहुसंख्यकों को क्या समझ रखा है? वह यह समझते हैं कि हिंदू चूड़ी पहन कर बैठा है. वह आरएसएस को गाली देते हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.”

मुसलमान सड़कों पर उतरेंगे: मौलाना तौकीर रजा

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलेमा-ए-हिन्द सहित कई संगठनों ने इसका विरोध किया था. बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने कहा था कि हमारी बातें नहीं मानी गईं तो अब मुसलमान सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली का घेराव करेंगे.

साथ ही इससे पहले उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए एक बयान में कहा था कि वक्फ की जमीन पर किसने कब्जा किया है, सरकार को ये बताना चाहिए.

वक्फ में दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं: तौकीर रजा

उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान के सबसे अमीर आदमी ने वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किया है। वक्फ की संपत्ति पर कई सरकारी बिल्डिंग बनी हुई हैं. अगर सरकार को हमसे हमदर्दी है तो सबसे पहले उन्हें इन संपत्तियों को रिलीज करना चाहिए. ये जो बिल लाने की कोशिश की जा रही है, हम उसे जमीन के हिसाब से नहीं बल्कि शरीयत के हिसाब से देख रहे हैं. वक्फ में दखलअंदाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके लिए हम किसी हद तक जा सकते हैं.”

उन्होंने दिल्ली में होने वाली मीटिंग के बारे में आईएएनएस बताया, “हमारी अगली मीटिंग दिल्ली में होगी, लेकिन सरकार चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. सरकार को ये समझ लेना चाहिए कि हम अपने लोगों को कंट्रोल में रखते हैं. इसके बावजूद हम लोग हर तरह के जुल्म को बर्दाश्त कर रहे हैं.”

आईएएनएस

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

49 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago