देश

‘दगाबाज हो तुम…’ RJD विधायकों के साथ रिलेक्स मूड में दिखें तेजस्वी यादव, गाना गाते Video वायरल

Tejashwi Yadav Viral Video with RJD MLA: बिहार में कल से सियासी उठापटक फ्लोर टेस्ट के बाद ही समाप्त होगी. 12 फरवरी यानी कल बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार बहुमत साबित करेगी. इससे पहले शनिवार को राजधानी पटना में आरजेडी और लेफ्ट के विधायक तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पहुंचे. यहां पहले तो 3 घंटे तक मीटिंग हुई इसके बाद सभी विधायकों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की गई.

इस बीच तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव आरजेडी और लेफ्ट के विधायकों के साथ गाना गुनगना रहे हैं. इस दौरान सभी विधायक तेजस्वी के आवास पर एक साथ बैठकर दगाबाज हो तुम गाना गाते नजर आए. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम उनके साथ गाना गा रहे थे. बता दें कि वीडियो में जो गिटार बजा रहे हैं वे विधायक यूसुफ सलाउद्दीन हैं.

यह भी पढ़ेंः Farmers Protest: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बैन

यह है बिहार विधानसभा की स्थिति

बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के पास बहुमत है. और अभी जेडीयू, बीजेपी और हम मिलकर सरकार चला रहे हैं. बीजेपी के पास 78, जेडीयू के पास 45 और हम के पास 4 विधायक और 1 निर्दलीय विधायक का समर्थन सरकार को हैं. वहीं विपक्ष में आरजेडी के पास 79 सीटें, कांग्रेस के पास 19 और लेफ्ट के पास 16 विधायक हैं.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को महागठबंधन से अलग होकर एक बार फिर एनडीए में वापसी कर गए. इसके बाद उन्होंने 28 जनवरी को सीएम पद की शपथ ली थी. इसके अलावा भाजपा के विजय सिन्हा और सम्राट चैधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया था. इन तीनों के अलावा 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

यह भी पढ़ेंः बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने विधायकों को अपने आवास पर रोका, JDU ने जारी किया व्हिप

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago