यूटिलिटी

AI पर एप्पल ने इस तरह मचाया घमासान, दूसरी बड़ी कंपनियां भी नहीं है पीछे

Latest AI Update: Artificial Intelligence इन दिनों बड़ी चर्चाओं में चल रहा है. ऐसे में AI की दुनिया तेजी से इंवॉल्व होने के साथ-साथ दिग्गजों की आमने-सामने भिड़ंत के दौर से गुजर रही है. एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर धनकुबेर सब एआई की दुनिया में अपना दबदबा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन एप्पल ने इस रेस में आगे निकलने के लिए आक्रामक अभियान चला दिया है.

एप्पल ने खरीद ली 30 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां

एप्पल का कहना है कि वो AI को ट्रेन करने के लिए रोजाना लाखों रुपए खर्च कर रहा है. बता दें कि एप्पल ने इनमें से ज्यादातर हिस्सा एआई में काम करने वाली नई कंपनियों को खरीदने पर खर्च किया है. इतना ही नहीं एप्पल ने अकेले 12 महीने में 30 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां खरीद ली है. साथ ही यह एआई सेक्टर के अन्य दिग्गजों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा, ओपनएआई आदि की तुलना में काफी आगे है.

AI पर एप्पल ने मचाया संग्राम

एआई की दुनिया में अभी ओपनएआई के प्रोडक्ट ChatGPT का दवाब बना हुआ है. पिछले महीने खुलासा हुआ था कि ChatGPT को अकेले 50 फीसदी से ज्यादा एआई ट्रैफिक मिल रहा है. इसे काउंटर करने के लिए तमाम बड़ी कंपनियां प्रयास कर रही हैं. साथ ही साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क भी अपने एआई पर काम कर रहे हैं. मार्क जुकरबर्ग की मेटा भी पीछे नहीं है. गूगल ने हाल ही में अपने एआई बार्ड को जेमिनी नाम से नया अवतार दिया है और चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं.

ये भी पढ़ें:इंस्टाग्राम में जल्द आ रहा धांसू फीचर, AI की मदद से लिख पाएंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

दूसरी बड़ी कंपनियां भी नहीं हैं पीछे

पहले कहा जा रहा था कि एप्पल चैटजीपीटी की तरह अपने एआई ऐप पर काम कर रही है. हालांकि अभी इस बारे में कोई खास अपडेट सामने नहीं आया है. लेकिन एप्पल अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जिसके तहत 2023 में 32 स्टार्टअप खरीदे गए. टेक जगत के अन्य दिग्गज भी ज्यादा पीछे नहीं हैं. पिछले साल गूगल ने 21 स्टार्टअप खरीदा था. वहीं मेटा ने 18 और माइक्रोसॉफ्ट ने 17 स्टार्टअप का किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago