देश

World Book Fair 2024: सीईओ स्पीक ऑफ फोरम ऑफ पब्लिशिंग का 11वां संस्करण, आयोजन में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन किया जा रहा है. 10 फरवरी से शुरू हुआ विश्व पुस्तक मेला 18 फरवरी तक चलेगा. इसी बीच आज यानी कि 11 फरवरी को सीईओ स्पीक ऑफ फोरम ऑफ पब्लिशिंग का ग्यारहवां संस्करण होटल अंबेडकर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय भी शामिल हुए. इसके अलावा मिलिंद सुधाकर मराठे ,राज्य मंत्री सुभाष सरकार , एनबीटी के डायरेक्टर युवराज मलिक भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ मिलिंद सुधाकर मराठे के संबोधन के साथ हुआ. उन्होंने कहा कि एनबीटी लगातार पुस्तकों को प्रमोट कर रहा है. बुक कल्चर को कैसे प्रमोट किया जाए इस पर चर्चा होती है. एआई की चुनौतियों पर भी उन्होंने विस्तार से बात की.

बता दें कि दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की गेस्ट ऑफ ऑनर कंट्री सऊदी अरब का डेलीगेट्स भी इसमें शामिल हुआ. इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष सरकार ने विभिन्न देशों के राजदूतों, नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन मिलिंद सुधाकर मराठे और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय सहित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.

इस दौरान डॉक्टर सुभाष ने एआई की चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए. बाद में कार्यक्रम में एनबीटी के डायरेक्टर युवराज मलिक ने भी अपने विचार रखे.

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

11 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

45 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

57 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago