Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दगाबाज हो तुम…’ RJD विधायकों के साथ रिलेक्स मूड में दिखें तेजस्वी यादव, गाना गाते Video वायरल

Tejashwi Yadav Viral Video with RJD MLA: तेजस्वी यादव फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों के साथ गाना गुनगुनाते नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Tejashwi Yadav Viral Video with RJD MLA

विधायक यूसुफ सलाउद्दीन के गाना गुनगुनाते तेजस्वी यादव.

Tejashwi Yadav Viral Video with RJD MLA: बिहार में कल से सियासी उठापटक फ्लोर टेस्ट के बाद ही समाप्त होगी. 12 फरवरी यानी कल बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार बहुमत साबित करेगी. इससे पहले शनिवार को राजधानी पटना में आरजेडी और लेफ्ट के विधायक तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पहुंचे. यहां पहले तो 3 घंटे तक मीटिंग हुई इसके बाद सभी विधायकों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की गई.

इस बीच तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव आरजेडी और लेफ्ट के विधायकों के साथ गाना गुनगना रहे हैं. इस दौरान सभी विधायक तेजस्वी के आवास पर एक साथ बैठकर दगाबाज हो तुम गाना गाते नजर आए. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम उनके साथ गाना गा रहे थे. बता दें कि वीडियो में जो गिटार बजा रहे हैं वे विधायक यूसुफ सलाउद्दीन हैं.

यह भी पढ़ेंः Farmers Protest: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बैन

यह है बिहार विधानसभा की स्थिति

बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के पास बहुमत है. और अभी जेडीयू, बीजेपी और हम मिलकर सरकार चला रहे हैं. बीजेपी के पास 78, जेडीयू के पास 45 और हम के पास 4 विधायक और 1 निर्दलीय विधायक का समर्थन सरकार को हैं. वहीं विपक्ष में आरजेडी के पास 79 सीटें, कांग्रेस के पास 19 और लेफ्ट के पास 16 विधायक हैं.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को महागठबंधन से अलग होकर एक बार फिर एनडीए में वापसी कर गए. इसके बाद उन्होंने 28 जनवरी को सीएम पद की शपथ ली थी. इसके अलावा भाजपा के विजय सिन्हा और सम्राट चैधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया था. इन तीनों के अलावा 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

यह भी पढ़ेंः बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने विधायकों को अपने आवास पर रोका, JDU ने जारी किया व्हिप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital