देश

दूध में मिलाया था पानी, 12 साल बाद कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, 2 हजार का जुर्माना भी लगाया

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां कोर्ट ने एक दूध बेचने वाले को 1 साल की सजा और 2000 जुर्माना लगाया है, साथ ही न्यायालय ने कहा कि आरोपी सभाजीत यादव जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे 1 महीने की अधिक सजा भुगतनी पड़ेगी. यह केस 12 साल से चल रही थी जिस पर 19 दिसंबर को आखिरकार फैसला आया है.

सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया

इस मामले में खाध सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त कुमार रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि खाध निरीक्षक चंद्रभानु ने विशेष छापामार अभियान के जरिए 24 फरवरी 2010 को सिकरीगंज तिराहे के पास मोटरसाइकिल से दूध बेचने के समय सभाजीत से भैंस की दूध का नमूना लिया था. जिसके बाद इस सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया था. जांच रिपोर्ट में दूध में पानी मिलने की पुष्टि की गई थी.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत का आज क्या है हाल? भारत में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

एक साल के कारावास और 2000 की सजा

इसके बाद न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन के पीएफए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. सुनवाई  के दौरान दो  दोष सही साबित होने पर न्यायालय ने सभाजीत यादव के खिलाफ एक साल का कारावास और 2000 के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें- Rampur: पूर्व सांसद जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही

विभाग के सहायक आयुक्त कुमार रंजन ने बताया कि मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है नमूने लेने के साथ ही साथ खाद कारोबारियों को सुधार नोटिस भी भेजा जा रहा है. वहीं जांच रिपोर्ट में जो न पाए जा रहे हैं उनके खिलाफ हर महीने जुर्माना लगाया जा रहा है. मिलावट करने वाले किसी भी कारोबारी को बक्सा नहीं जाएगा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

 

Dimple Yadav

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

39 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago