खेल

India Vs WI Test Series: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप’ के लिए मिला 121 रन का टारगेट

India Vs WI Test Series: वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए महज 121 रन का टारगेट दिया है. मुकाबले के चौथे दिन वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 390 रन पर सिमट गई. इसी के साथ भारत को दो मुकाबलों की इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का ‘गोल्डन चांस’ मिल गया है.

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की. यशस्वी जायसवाल ने 175, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए. इस पारी में जोमेल वारिकन को सर्वाधिक 3 सफलताएं हाथ लगीं.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर ऑलआउट हो गई. एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने टीम के खाते में 36 रन जोड़े. भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की.

कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए

मेजबान टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि रवींद्र जडेजा को 3 सफलताएं हाथ लगीं. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया. इस पारी में भी मेहमान टीम की शुरुआत निराशाजनक रही. टीम ने 35 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए.

यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का खतरा टाल दिया. कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए. कैंपबेल के पवेलियन लौटने के बाद शाई होप ने कप्तान रोस्टन चेज के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को लीड दिलाई.

शाई होप ने इस पारी में 214 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 103 रन बनाए. उनके अलावा, कप्तान रोस्टन चेज ने टीम के खाते में 40 रन का योगदान दिया. जस्टिन ग्रीव्स 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जायडेन सील्स ने टीम के खाते में 32 रन जोड़े.

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 विकेट हाथ लगे.


ये भी पढ़ें: किंग कोहली लेने वाले है सन्यास! RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, फैंस में खलबली


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

12 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

34 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

44 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago