देश

Weather News: Delhi-NCR में रेड अलर्ट, देशभर में मानसून की बारिश से राहत और तबाही दोनों

Weather News: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है लेकिन पहाड़ी राज्यों में इसका कहर भी देखने को मिला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भारी बारिश जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.

Delhi-NCR में रेड अलर्ट जारी

शुक्रवार की आधी रात से ही दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. हालांकि, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

दिल्ली की तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से थोड़ा कम था. पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई थी लेकिन शनिवार को बारिश होने के साथ-साथ आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में हलचल

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय है जिससे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. मानसून की ट्रफ इस समय उत्तर भारत से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसके प्रभाव से बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं सक्रिय हैं.

इन राज्यों में भी बारिश

पिछले 24 घंटों में तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग कि माने तो शनिवार को पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और लद्दाख में भी हल्की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-Trump-Putin Meeting: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात तय, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का प्रयास

रक्षाबंधन के इस त्योहार पर जहां एक ओर मौसम ने राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में सतर्कता बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

18 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

26 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

43 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

48 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

1 hour ago