आज का मौसम
Weather Today: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने शुक्रवार, 4 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत करीब 20 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पहाड़ी राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. वहीं पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. लगातार बारिश के कारण कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
राजधानी दिल्ली में आज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, बांदा, ललितपुर, आजमगढ़ और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
बिहार में पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
उत्तराखंड में बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी मौसम बिगड़ सकता है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें: यूपी की राजनीति में दलबदल का खेल, चुनावी समीकरणों पर कितना असर डालते हैं ये नेता?
मध्य प्रदेश में भी 4-5 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भोपाल, गुना, सागर, ग्वालियर, रायसेन, मंदसौर, नीमच और कटनी में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब और झारखंड में भी कई इलाकों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. ऐसे मौसम में जरूरी होने पर ही पहाड़ी या जलभराव वाले इलाकों की यात्रा करें और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…