Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगले 9 घंटे संभलकर! 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें कैसे बदल रहा है मौसम का मिजाज?

Weather Today: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. कुछ इलाकों में 80 KM तक हवाएं चल सकती हैं.

Weather Today

आज का मौसम

Weather Today: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने शुक्रवार, 4 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत करीब 20 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पहाड़ी राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. वहीं पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. लगातार बारिश के कारण कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ तेज हवा

राजधानी दिल्ली में आज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी और बिहार में कई जिले प्रभावित

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, बांदा, ललितपुर, आजमगढ़ और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार में पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पहाड़ों पर खास सावधानी जरूरी

उत्तराखंड में बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी मौसम बिगड़ सकता है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.


ये भी पढ़ें: यूपी की राजनीति में दलबदल का खेल, चुनावी समीकरणों पर कितना असर डालते हैं ये नेता?


मध्य प्रदेश में भी 4-5 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. भोपाल, गुना, सागर, ग्वालियर, रायसेन, मंदसौर, नीमच और कटनी में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब और झारखंड में भी कई इलाकों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. ऐसे मौसम में जरूरी होने पर ही पहाड़ी या जलभराव वाले इलाकों की यात्रा करें और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital