देश

‘अभी और गदर काटेगा मानसून!’ अगले 7 घंटे में 13 राज्यों में मचेगी तबाही, 70 की स्पीड से चलेगी आंधी

Weather Update Today: 17 सितंबर 2026 को देश भर में मानसून ने अपना सबसे खतरनाक और रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 7 घंटों के भीतर यूपी, बिहार और दिल्ली-NCR समेत देश के 13 राज्यों में भयंकर तूफानी बारिश और आंधी का महा-अटैक होने वाला है.

इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की जानलेवा रफ्तार (Aaj ka Mausam) से हवा के झोंके चलेंगे, जिससे बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे जड़ से उखड़कर धाराशायी हो सकते हैं.

बंगाल की खाड़ी में बना खतरनाक सिस्टम(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गंगा के तटीय इलाकों, पश्चिम बंगाल और मध्य असम के निचले क्षोभमंडल में अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो चुका है. इस वजह से अगले 3 दिनों तक पूरे पूर्वी भारत में जलप्रलय जैसे हालात रहेंगे. ओडिशा और बंगाल में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है, वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और नदियां उफान पर आने की सख्त चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली से UP-बिहार तक 13 राज्यों में अलर्ट(Rain Alert September 2026)

मौसम विभाग ने देश के 13 प्रमुख राज्यों जैसे-यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट घोषित कर दिया है. दिल्ली में 50 से 60 किमी/घंटे की हवाओं के साथ बारिश होगी और पारा 31°C तक रहेगा. वहीं यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर, अयोध्या और वाराणसी समेत दो दर्जन जिलों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से बवंडर उठने की आशंका है.

प्रमुख शहरों का क्या रहेगा हाल?

शहर अधिकतम तापमान (17 सितंबर) न्यूनतम तापमान (17 सितंबर)
दिल्ली 31°C 24°C
मुंबई 31°C 27°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 33°C 25°C
पटना 33°C 25°C
रांची 30°C 22°C
भोपाल 30°C 23°C
जयपुर 32°C 23°C
शिमला 23°C 14°C
नैनीताल 23°C 17°C

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में तूफानी हवाएं

बिहार के पटना, गया, बेगूसराय और सारण समेत 18 जिलों में 70 किमी/घंटे की आंधी का येलो अलर्ट (Aaj ka Mausam) जारी है. झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर तथा मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और कटनी में 55 किमी/घंटे की स्पीड से झंझावात चलेगा. मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के खतरे को देखते हुए किसानों और मछुआरों को खेतों और खुले मैदानों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- मक्का हमले के नाम पर नया दांव? अब्राहम डील में शामिल होने की पटकथा तैयार?

पहाड़ों में मनाली का पारा 2°C पहुंचा(Aaj ka Mausam)

पंजाब के लुधियाना, पटियाला और राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-पानी का अलर्ट है. हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 2°C तक पहुंच गया है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड और बारिश का डबल अटैक शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले कुछ घंटे पूरे देश के लिए बेहद संवेदनशील और खतरनाक रहने वाले हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

15 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

47 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

59 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago