Weather Update: देशभर में मानसून अब अपने पूरे शबाब पर है और इसके साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं. मौसम विभाग ने 24 जुलाई के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक यूपी और बिहार समेत देश के करीब 16 राज्यों में भारी बारिश, तूफानी आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं या खासकर पहाड़ों की तरफ जाने की सोच रहे हैं, तो मौसम का यह हाल जानना आपके लिए बहुत जरूरी है.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस वक्त राजस्थान और असम के आसपास हवा का एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी वजह से देश के एक बड़े हिस्से में मौसम ने अचानक करवट ली है.
आज कई मैदानी इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. वहीं पूर्वी राज्यों में आंधी और बिजली गिरने के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है.
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली और सीतापुर जैसे दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जहां लखनऊ में आज दिन का तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा.
वहीं बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें- महंगे होने वाले पेट्रोल-डीजल के दाम? $100 के मुहाने पर कच्चा तेल; जानें आम आदमी पर क्या होगा असर
पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश और हरिद्वार में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं हिमाचल के शिमला, मनाली, मंडी और कुल्लू में बारिश और तेज हवाओं के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जहां मनाली में पारा गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया है.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू समेत कई इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा. मौसम के इस आक्रामक रुख को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…