देश

‘पुराना वजन हासिल करें…’, अनशन टूटने के बाद सोनम वांगचुक से क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi On Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. दरअसल पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और उनसे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि वे ईश्वर से सोनम वांगचुक के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं और छात्रों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह कड़े कदम उठा रही है.

 

‘डॉक्टरों की सलाह मानें और पुराना वजन हासिल करें'(PM Modi On Sonam Wangchuk)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सोनम वांगचुक के प्रति सहानभूति जताते हुए लिखा कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें.

मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी पूरी तरह स्वस्थ रहें. प्रधानमंत्री का यह आत्मीय संदेश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार के मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से सकारात्मक बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया.

देश के छात्रों के नाम पीएम का वीडियो संदेश

सोनम वांगचुक से अपील करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों के नाम एक विशेष वीडियो संदेश भी जारी किया. प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पेपर लीक का मुद्दा कोई मामूली विषय नहीं है, यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक है.

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पिछले ढाई महीनों में इस दिशा में कई कड़े कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत मुख्य साजिशकर्ताओं और गुनाहगारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘पेपर लीक के गुनहगारों को बख्शेंगे नहीं…’, पीएम मोदी का देश के नाम बड़ा संदेश, बनेगा नया कानून?

कैबिनेट बैठक में पेश होगा नया सख्त कानून का ड्राफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सबसे बड़ा ऐलान यह किया कि पेपर लीक की घटनाओं पर हमेशा के लिए रोक लगाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए एक कड़ा मसौदा तैयार कर लिया गया है. इस ऐतिहासिक मसौदे को शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा.

यह भी बताते चलें पीएम मोदी ने युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि किसी भी होनहार छात्र का एक साल या उसका भविष्य बर्बाद न हो और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बन सके.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

2 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

3 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

36 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

43 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

45 minutes ago