देश

देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 9 घंटों तक चलेगी तूफानी आंधी; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: इन दिनों मानसून अपने पूरे तेवर में नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मौसम के गंभीर मिजाज को देखते हुए एक नया और सख्त अलर्ट जारी किया है. आज यानी 6 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का खतरा मंडरा रहा है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन की चेतावनी दी गई है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के कारण पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के आसार हैं. राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जहां 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने का खतरा है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों का हाल

दिल्लीवासियों को भी आज उमस भरी गर्मी के बाद शाम या रात तक झमाझम बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है. यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा. पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब के फरीदाबाद, गुरुग्राम, लुधियाना और अमृतसर जैसे जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर चलीं उर्दू लाइनें, मच गया हंगामा

पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश

पहाड़ों पर मौसम लगातार खतरनाक बना हुआ है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली और हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मनाली जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. मनाली में ठंडक बढ़ गई है और तापमान गिरकर 6 से 14 डिग्री के बीच पहुंच गया है. उधर, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा और राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर समेत कई इलाकों में भी काले बादल छाए रहने और भारी पानी बरसने की पूरी संभावना है.

मध्य भारत में भारी बारिश का दौर

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भी अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही कड़ा रहने वाला है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और खासकर पेड़ों या कमजोर बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

6 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

7 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

25 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

51 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

55 minutes ago