देश

Weather Update: नवंबर की शुरुआत के साथ ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक गिरा तापमान के पारा

Weather Update: नवंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. अब न सिर्फ़ पहाड़ों पर बल्कि मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर साफ महसूस होने लगा है. सुबह और शाम की ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी की शुरुआत का अहसास करा रही हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि आज से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड ने औपचारिक तौर पर दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी.

हालांकि, इन हवाओं का प्रदूषण पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- Air pollution : दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर हुई ज़हरीली! सांसों पर सवाल

यूपी-बिहार में भी गिरी तापमान की पारा

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सर्द हवाओं का असर दिखने लगा है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. हालांकि बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है, लेकिन अगर तापमान यूं ही गिरता रहा, तो आने वाले दिनों में सुबह-शाम की ठंड पूरे दिन का हिस्सा बन सकती है. बिहार में भी तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और कोहरे की चादर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ठंड अपने चरम पर है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरे की परत छा सकती है, जबकि दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है. वहीं हिमाचल के कई इलाकों खासकर ताबो, लाहौल और स्पीति में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और बर्फबारी जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago