देशभर में बढ़ा ठंड का प्रकोप (फोटो @ANI)
Weather Update: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता चला जा रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य में घना कोहरा छाया हुआ है, शीतलहर चल रही है. जिसकी वजह से ठिठुरन अब बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाके अगले तीन दिन तक घने कोहरे की चादर में लिपटे रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बताया था कि आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ेगी. वहीं अब क्रिसमस और नए साल से पहले ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है.
इस बीच आज देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है. दक्षिण भारत में भी आज कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ जाएगी. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए तैयार रहें.
वहीं राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड ने परेशान कर रखा है. सुबह-सुबह घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर ने भी ठिठुरन बढ़ा दी है. वहीं पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर से लगातार हालात बदतर होते जा रहे हैं. ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे. दिल्ली में आज 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, राजधानी में आज घना कोहरा छाया रहेगा.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कम हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, जानिए क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में पारा तेजी गिर रहा है. दिसंबर के चौथे हफ्ते में ही ठंढ़ का कहर अपने चरम पर है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. पंजाब के बठिंडा में ठंड का प्रकोप जारी है. शहर में घना कोहरा देखा गया. जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रही.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. वहीं, यहां भी घना कोहरा छाने के आसार हैं. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा.
1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…