क्रिसमस ईव से जुड़ी कुछ रोचक बातें
Christmas Eve: क्रिसमस का त्योहार दुनिया के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. भगवान यीशु के जन्म का दिन 25 दिसंबर है और इसका जश्न दुनिया के कोने-कोने में मनाया जाता है. इस त्योहार को सभी देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन Christmas Eve एक ऐसी परंपरा है जो सबके बीच कॉमन है. क्रिमसम ईव यानी क्रिसमस डे से ठीक एक दिन पहले की रात. लोग क्रिसमस डे का जश्न मनाते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को क्रिसमस ईव से जुड़े इतिहास और रोचक तथ्यों के बारे में विस्तार से नहीं पता है. तो आइए आज हम आपको क्रिसमस ईव से जुड़ी कुछ रोचक बातें और इसे मनाने के कुछ बेस्ट तरीकों के बारे में बताने वाले हैं.
क्रिसमस ईव की शुरुआत क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले यानि कि 24 दिसंबर की शाम से की जाती है, और ये 25 दिसंबर की सुबह तक चलती रहती है. क्रिसमस की पहली शाम से कई इतिहास जुड़े हुए हैं, जिसमें सबसे कॉमन माना जाता है इस रात में Jesus Christ यानी भगवान यीशु का जन्म हुआ था. माना जाता है कि पेलेस्टाइन में Jesus of Nazareth का जन्म हुआ था. भगवान यीशु के जन्म की रात को पूरी दुनिया में क्रिसमस ईव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है.
ये भी पढ़ें- Christmas 2022: दुनिया ये देश नहीं मनाते क्रिसमस, हैरान करने वाली है इसकी वजह
क्रिसमस की तैयारियों की शुरुआत 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच शुरू हो जाती हैं और इनका अंत 24 दिसंबर यानी क्रिसमस ईव के बाद होता है. समय के बदलने के साथ ही साथ क्रिसमस को मनाने के तरीकों भी बदलाव देखने को मिल रहा है. वैसे 19वीं शताब्दी में चर्चित हुए सेंटा क्लॉस का कॉन्सेप्ट आज तक लोगों में काफी प्रचलित है. क्रिसमस ईव के दिन बच्चें फूड और पानी रात में रख देते है. ऐसी मान्यता है कि Santa Claus आकर इसे खाता है और बच्चों के लिए गिफ्ट छोड़ जाता है.
क्रिसमस डे से पहले यानि कि 24 दिसंबर की शाम को लोग अपनों के साथ रात में खानपान और फन एक्टिविटी के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन लोग यूरोप, नॉर्थ एंड लैटिन अमेरिका और एशिया में पुराने ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं. यहां लोग अपनों के साथ इक्ट्ठा होते हैं और ट्रेडिशनल एक्टिविटीज के साथ क्रिसमस ईव का जश्न मनाते हैं.
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…