देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, नवंबर से और पारा गिरने की संभावना, यूपी-बिहार में बारिश के आसार

Weather Update: दिल्ली-NCRमें मौसम अब बदलने लगा है. कुछ दिनों पहले तक जहां लोग सिर्फ रात के वक्त हल्की ठंड महसूस कर रहे थे, वहीं अब दिन में भी तापमान नीचे आने लगा है. मंगलवार को दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही हवा में नमी भी बढ़ गई है.

वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है. अगर बारिश होती है, तो सर्दी में और इजाफा तय है.

दिल्ली में आज का मौसम

बुधवार सुबह दिल्ली में हल्की धुंध के साथ ठंडी हवा का अहसास हुआ. आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि दोपहर के वक्त हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

सुबह के समय हवाएं लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि दोपहर तक यह रफ्तार बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. रात होते-होते हवा की गति में कमी आ जाएगी. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 1 नवंबर से दिल्ली में सर्दी एक नया रुख ले सकती है. साथ ही, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात *मोंथा* के असर से तापमान में अचानक गिरावट की संभावना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण से राहत की कोशिश, क्लाउड सीडिंग से उम्मीदें लेकिन नमी ने किया निराश

उत्तर प्रदेश में भी बदल रहा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मूड बदलने लगा है. सुबह-सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा का एहसास हो रहा है. पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. सुबह और शाम के वक्त कुछ जगहों पर सड़कों पर कोहरा और धुंध की परत दिख सकती है. आने वाले कुछ दिनों में यहां भी तापमान में गिरावट का अनुमान है.

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग समान स्तर पर बने रहेंगे. हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago