देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का कहर, दक्षिण भारत में चक्रवात ‘दितवाह’ से भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज का मौसम कुछ ऐसा है कि धूप तो निकली है, लेकिन उसका असर धुंध की मोटी चादर के पीछे कहीं खोया हुआ महसूस हो रहा है. सुबह से ही हवा का रुख ड्राई बना हुआ है और दृश्यता पर भी हल्का असर दिख रहा है. बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है, मगर हवा की खराब क्वालिटी लोगों की चिंता बढ़ा रही है.

राजधानी दिल्ली में आज तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिन के समय हल्की धूप तो रहेगी, पर धुंध की परत लगातार बनी रहेगी. सबसे बड़ी चिंता की बात है एयर क्वालिटी, जो ‘बहुत खराब (Very Poor)’ कैटेगरी में है.

हवा उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है, लेकिन बीच-बीच में झोंके 19 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं. मौसम सूखा रहने वाला है, इसलिए बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है.

नोएडा में साफ आसमान

नोएडा का मौसम भी आज दिल्ली जैसा ही रहेगा. तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान साफ रहेगा, लेकिन धुंध का असर साफ दिखेगा और प्रदूषण का स्तर यहाँ भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रहेगा. हवा में नमी कम है और बादल नहीं हैं, इसलिए बारिश की संभावना शून्य है. हवा के तेज झोंके 20 किमी/घंटा तक जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, प्रदूषण से मिली राहत

पहाड़ों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड़

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कुछ क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है. इधर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है. कश्मीर में हालात और भी सर्द हैं, कई जगह पारा शून्य से नीचे पहुंच चुका है.

तमिलनाडु में भारी बारिश का खतरा

दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है. तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

केरल और आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसकी वजह एक नया चक्रवात है, जिसका नाम ‘दितवाह (DITWAH)’ रखा गया है. यह तूफान श्रीलंका के तट के पास बना है और इसके प्रभाव से तमिलनाडु व आसपास के राज्यों में बादल छा गए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

12 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

36 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago