Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, प्रदूषण से मिली राहत

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरकर रात में 13 से 15 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन में हल्की धूप से राहत मिलेगी. प्रदूषण में सुधार के चलते GRAP स्टेज-III हटाया गया है, जबकि स्टेज-I और II की पाबंदियां जारी रहेंगी.

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में ठंड लगातार बढ़ रही है. 27 नवंबर को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान लोगों को ठंड साफ महसूस होगी. दोपहर में तापमान बढ़कर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि शाम और रात में यह फिर घटकर 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

प्रदूषण पर काबू

पिछले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. इसी वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को GRAP स्टेज-III को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. हालांकि स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी.

AQI में सुधार

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पिछले चार दिनों से लगातार बेहतर हो रहा है. बुधवार को यह 327 दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) और IITM के अनुसार आने वाले दिनों में AQI बहुत खराब श्रेणी में रह सकता है. इसी आधार पर सब-कमेटी ने 11 नवंबर को लागू किए गए GRAP स्टेज-III के आदेश वापस ले लिए हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर गोलीबारी, दो नेशनल गार्ड घायल, क्या बोले ट्रंप?

पाबंदियां जारी रहेंगी

हालांकि, स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां जारी रहेंगी. सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन उपायों को सख्ती से लागू करें ताकि AQI Severe या उससे ऊपर की श्रेणी में न पहुंचे. निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी. जिन साइट्स पर उल्लंघन के कारण बंदी आदेश लागू हैं, वहां बिना CAQM की अनुमति के काम शुरू नहीं किया जा सकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read