Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी का ताजा और सख्त अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर जम्मू डिवीजन तक और गुजरात से कर्नाटक तट तक बने कम दबाव के क्षेत्रों के चलते मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. आज यानी 25 जुलाई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा.
मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत करीब 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कई जगहों पर आंधी का रूप ले सकती हैं. मौसम विभाग ने किसानों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि इस तेज हवा से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, जबकि पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. तापमान की बात करें तो अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश: यूपी के कई जिलों जैसे मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
बिहार: पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पटना में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
झारखंड: रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू और साहेबगंज समेत तमाम जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया की सनक या हैवानियत? मासूम सांप के साथ सिरफिरे युवक की दरिंदगी का VIDEO वायरल
पहाड़ों पर भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली में भारी बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में तापमान गिरकर 27 डिग्री तक आ सकता है.
वहीं, हिमाचल के चंबा, शिमला, मनाली और कुल्लू में भी बारिश के चलते ठंडक बढ़ेगी, जहां मनाली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उधमपुर और कठुआ जैसे इलाकों में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है. अगर आप भी बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो अपने साथ छाता जरूर रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…