Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोशल मीडिया की सनक या हैवानियत? मासूम सांप के साथ सिरफिरे युवक की दरिंदगी का VIDEO वायरल

Snake Abuse Viral Video: इंसानियत फिर हुई शर्मसार जब झाड़ियों में छिप रहे बेजुबान सांप को घसीटकर सड़क पर लात-थप्पड़ और पटक-पटक कर अधमरा कर दिया गया.

Snake Abuse Viral Video

Snake Abuse Viral Video: क्या इंसानियत पूरी तरह मर चुकी है? झाड़ियों में अपनी जान बचाकर छिप रहे एक मासूम, बेजुबान सांप को एक दरिंदे ने जबरन घसीटकर निकाला और सड़क पर बार-बार पटक-पटक कर अधमरा कर दिया. इंसान कहलाने वाले इस ‘विलेन’ की खौफनाक करतूत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर हर संवेदनशील इंसान का खून खौल उठा है.

सोशल मीडिया पर एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक झाड़ियों में छिपे बेजुबान सांप को जबरदस्ती निकालकर सड़क पर पटक-पटक कर अधमरा करता दिख रहा है. सांप अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवक ने बर्बरता की हदें पार कर दीं. उसका दोस्त इस क्रूरता का वीडियो बनाता रहा. इस घटना ने बेजुबान जीवों के अधिकारों और इंसानी क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

भागने की भीख मांगता रहा बेजुबान, पर राक्षस को नहीं आई दया (man beats snake)

धरती पर जीने का जितना अधिकार हमारा है, उतना ही इन मूक और बेजुबान जीवों का भी है. लेकिन चंद पलों की सनक और सोशल मीडिया की सस्ती लोकप्रियता के लिए इंसानियत को ताक पर रख दिया गया. झाड़ियों में खौफजदा बैठा एक सांप लगातार अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा था. वह इंसानों से दूर जाना चाहता था, लेकिन इस ‘हैवान’ युवक पर जैसे क्रूरता का भूत सवार था. उसने जबरदस्ती सांप को झाड़ियों से बाहर घसीटा और सड़क के पत्थरों पर बेरहमी से पटकना शुरू कर दिया.

दोस्त बनाता रहा वीडियो, तमाशा देखती रही इंसानियत (viral video animal abuse)

रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि जब वह दरिंदा उस अधमरे सांप को सड़क पर बार-बार पटक रहा था, तब उसका दोस्त इस दर्दनाक मंजर को कैमरे में कैद कर रहा था. सांप तड़पता रहा, अपनी जिंदगी की भीख मांगता रहा, लेकिन इन दोनों के दिलों में जरा भी दया नहीं जागी. मनोरंजन के नाम पर किसी जीव की सांसे छीन लेना क्रूरता की सारी हदें पार करता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और आम जनता में भारी गुस्सा है और लोग इस सिरफिरे युवक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पहाड़ से खिसकी चट्टान और जिंदा दफन हो गए 13 लोग! लाहौल-स्पीति में चीख-पुकार में बदला सफर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital