देश

70 की स्पीड से आएगा आफत का तूफान! दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक मानसून का नया ‘तांडव’

Weather Update Today: देश भर में मानसून ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए अगले आठ घंटे को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के मुताबिक, देश के 12 प्रमुख राज्यों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भयंकर आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है.

इस दौरान कई मैदानी और तटीय इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त हिदायत दी है.

12 राज्यों में तूफान और बारिश का तांडव(Weather Alert Today)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, अगले आठ घंटों के भीतर उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत के 12 राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ने वाला है. इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

IMD वैज्ञानिकों का कहना है कि इन इलाकों में गरज-चमक के साथ-साथ तेज आंधी चलने और अचानक भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड का गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में तूफानी हवाओं का अलर्ट(Heavy Rain Weather Alert)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश का अनुमान है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, झांसी और सीतापुर समेत दो दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

जबकि बिहार की बात (Weather Update Today) करें तो पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया और गया जैसे जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

उत्तराखंड और हिमाचल में अलर्ट पर एजेंसियां

पहाड़ी राज्यों में मानसून की यह रफ्तार लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली और रुद्रप्रयाग में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है. जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों जैसे पुंछ, किश्तवाड़, कुलगाम और उधमपुर में भी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

जानें अपने शहर का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (23 जुलाई) न्यूनतम तापमान (23 जुलाई)
दिल्ली 34°C 28°C
मुंबई 28°C 27°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 28°C 27°C
लखनऊ 32°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 26°C 23°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 24°C 20°C
नैनीताल 25°C 21°C

एमपी और गुजरात में आंधी-तूफान की चेतावनी

मध्य और पश्चिमी भारत में भी मानसून का दबाव तेजी से बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, सागर, रायसेन और मंदसौर जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. गुजरात के अमरेली, बनासकांठा, गिर सोमनाथ और भरूच जैसे जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

पंजाब, झारखंड और बंगाल में भी बदलेगा मौसम

पूर्वी और उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम (Weather Update Today) का मिजाज काफी सख्त बना हुआ है. पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो में बारिश के साथ वज्रपात यानी बिजली गिरने की भारी आशंका जताई गई है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और पहाड़ी जिले कलिम्पोंग में भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

40 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

57 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago