देश

Weather Update: पहाड़ों से मैदानों तक बढ़ी सर्दी, दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात हुई दर्ज, कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी अब अपने रंग में आ चुकी है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है. मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दो दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

वहीं, इन पहाड़ों से चल रहीं ठंडी हवाएं अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक पहुंच गई हैं. नतीजा यह है कि इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है.

दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात

राजधानी दिल्ली में शनिवार रात पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही. मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय में हुई ताजा बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम से चल रहीं बर्फीली हवाएं दिल्ली को सर्द बना रही हैं.

इसके अलावा, रात में आसमान साफ रहने से “रेडिएशन कूलिंग” बढ़ी है, जिससे तापमान और नीचे चला गया. रविवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में दिन तो सुहावना है, लेकिन रातें तेजी से ठंडी होती जा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में अब कोहरा छाने लगेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है. कानपुर में इस समय सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है.

उधर बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के चलते रातें और भी सर्द हो गई हैं. सोमवार से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने और रबी की फसलों की बुआई के लिए अनुकूल मौसम रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, 23 इलाके रेड जोन में

मध्य और दक्षिण भारत में भी बदला मौसम

मध्य प्रदेश के इंदौर में पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों- केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में स्काईमेट ने तेज हवाओं और हल्की तूफानी बारिश का अनुमान जताया है. अंडमान-निकोबार, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में भी हल्की वर्षा के आसार हैं.

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय की ऊंची चोटियों 4000 फीट से ऊपर पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. इससे उत्तर भारत में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है. जिन इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, और उसका असर अब मैदानों में भी दिखने लगा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago