दुनिया

असीम मुनीर को एक और बड़ी जिम्मेदारी, पाकिस्तान सरकार ने बनाई नई पोस्ट, मिलेंगी अनियंत्रित शक्तियां

पाकिस्तान की राजनीति और सेना के बीच रिश्ते हमेशा से चर्चा में रहे हैं. अब एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पाकिस्तान सरकार ने संसद में 27वां संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश किया है, जिसके तहत सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) को और ज्यादा शक्तियां मिलने वाली हैं. इस संशोधन के जरिए देश में Chief of Defence Force (CDF) नाम का नया पद बनाया जाएगा. खास बात यह है कि इस पद पर वही व्यक्ति होगा जो सेना प्रमुख भी रहेगा. यानी इस महीने के अंत तक असीम मुनीर (Asim Munir) स्वचालित रूप से सीडीएफ बन जाएंगे.

क्या होंगी नई शक्तियां?

सीडीएफ का पद मिलने के बाद मुनीर (Asim Munir) की पकड़ और मजबूत हो जाएगी. उन्हें सेना में नियुक्तियों, पदोन्नतियों और सैन्य अभियानों पर पूरा नियंत्रण मिलेगा. इतना ही नहीं, पाकिस्तान की परमाणु सेनाओं के प्रमुख की नियुक्ति करने का अधिकार भी उन्हीं के पास होगा. 27 नवंबर के बाद, जब संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होगा तब मुनीर इस नए और सर्वशक्तिशाली पद को संभाल लेंगे.

संविधान में एक और संसोधन

संविधान में एक और संशोधन किया जा रहा है, जिसके तहत फील्ड मार्शल का पद और उससे जुड़ी सुविधाएं आजीवन रहेंगी. इसका सीधा फायदा मुनीर (Asim Munir) को होगा, क्योंकि हाल ही में उन्हें फील्ड मार्शल बनाया गया है. यानी अब जीवनभर वो इस सम्मान और विशेष अधिकारों का लाभ उठाएंगे.

राष्ट्रीय सामरिक कमान पर भी पकड़

नए प्रावधान के मुताबिक, सेना प्रमुख और सीडीएफ प्रधानमंत्री से परामर्श कर National Strategic Command के प्रमुख की नियुक्ति करेंगे. यह पद भी पाकिस्तानी सेना के ही अधिकारी को मिलेगा. इसके अलावा सरकार को यह अधिकार भी मिल जाएगा कि वह सशस्त्र बलों के अधिकारियों को फील्ड मार्शल, मार्शल ऑफ द एयर फोर्स और एडमिरल ऑफ द फ्लीट जैसे उच्च सैन्य पदों पर पदोन्नत कर सके.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उठाया कदम

स्थानीय मीडिया का कहना है कि यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए चार दिन के संघर्ष के बाद उठाया गया है. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर भारी हमले किए. भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने दावा किया था कि इन हमलों में पाकिस्तान के दर्जनभर सैन्य विमान, जिनमें एफ-16 जेट भी शामिल थे, नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए.

संघर्ष विराम की गुहार

इन झड़पों के बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की गुहार लगाई और 10 मई को दोनों देशों के बीच समझौता हुआ. इसके तुरंत बाद पाकिस्तान सरकार ने असीम मुनीर (Asim Munir) को फील्ड मार्शल बना दिया. अब संवैधानिक संशोधन के जरिए उन्हें और ज्यादा शक्तियां देकर पाकिस्तान की सेना को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago