Weather Update: पहाड़ों से मैदानों तक बढ़ी सर्दी, दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात हुई दर्ज, कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट
देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी अब पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है. दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई.





