देश

Rain Alert: 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में बना ‘डीप डिप्रेशन’ और चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ अब भयंकर रूप ले चुका है. इसके असर से अगले तीन दिनों यानी 25, 26 और 27 सितंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत 17 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और भारी से बहुत भारी बारिश की संभाना है.

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ‘रेड अलर्ट'(Weather Alert September 2026)

बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवातीय सिस्टम का सबसे ज्यादा रौद्र रूप ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में देखने को मिल रहा है. IMD ने इन दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. तटीय इलाकों में 46 से 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

यूपी के 16 जिलों में मंडराया संकट(UP-Bihar Rain Alert)

उत्तर प्रदेश और बिहार के मैदानी इलाकों में भी जाते-जाते मानसून आफत मचाने वाला है. यूपी के पूर्वांचल और मध्य इलाकों के 16 प्रमुख जिलों—वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और सोनभद्र में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं बिहार में भी 25 और 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

हिमाचल के पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में 26 सितंबर से मौसम बहुत खतरनाक रुख अपना सकता है. उत्तराखंड के कई जिलों में 26 और 27 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे पहाड़ों पर भूस्खलन (Landslide) और सड़कें बाधित होने का गंभीर खतरा है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में 25 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और 26 व 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वोत्तर भारत में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

मध्य भारत और पश्चिम भारत में भी बंगाल की खाड़ी के इस डिप्रेशन का व्यापक असर दिख रहा है. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में मूसलाधार बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में भी बादलों की गड़गड़ाहट और तेज बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bank Strike के बीच राहत की खबर: रविवार को खुलेंगे बैंक, जानिए अब कितने दिन रहेंगे बंद?

प्रशासन ने जारी की सख्त सेफ्टी गाइडलाइन

मौसम विभाग के अनुसार (Weather Alert September 2026) उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुजर रही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी की हलचल से पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सख्त सलाह दी है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूर रहें तथा नदियों व पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

6 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

23 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

27 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

33 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago