Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bank Strike के बीच राहत की खबर: रविवार को खुलेंगे बैंक, जानिए अब कितने दिन रहेंगे बंद?

Bank Strike 2026 के बीच 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे. 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, जानिए बैंक ग्राहकों को क्या करना चाहिए.

Bank

Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच आम जनता और बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप होने का संकट मंडरा रहा था.

इसे देखते हुए वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सरकारी, प्राइवेट और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को पूरी तरह खुला रखने का आदेश जारी किया है.

जानिए अब कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?(5 Day Banking Strike News)

अगर आप बैंकों की छुट्टियों का गणित समझें तो 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. हालांकि 27 सितंबर (रविवार) को बैंक खुले रहेंगे. इसके ठीक बाद 28, 29 और 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इसका मतलब है कि इस पूरे हफ्ते में बैंक केवल रविवार (27 सितंबर) को खुलेंगे और उसके बाद अगले 3 दिनों तक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है.

5-Day Banking की मांग पर अड़े कर्मचारी

बैंक यूनियनों के संयुक्त संगठन UFBU की मुख्य मांग बैंकों में सप्ताह में 5 दिन का कार्यदिवस (5-Day Work Week) लागू करना है. संगठन का दावा है कि बैंकिंग सेक्टर के लगभग 90% कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं. इस हड़ताल का सबसे बड़ा असर 30 सितंबर को पड़ सकता है, जो बैंकों की हाफ-इयरली क्लोजिंग (Half-Yearly Closing) की महत्वपूर्ण तारीख होती है.

यह भी पढ़ें-Mobile Rules Update: TRAI का वॉइस-SMS प्लान पर बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2027 से बिना BIS वाले स्क्रीन गार्ड पर बैन

रविवार 27 सितंबर को क्या रहेगी बैंकों की टाइमिंग?(Sunday Bank Timings)

आरबीआई (RBI) ने 27 सितंबर को केवल बैंक शाखाएं ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम और ‘करेंसी चेस्ट’ को भी पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है. रविवार को बैंक अपने नियमित समय पर खुलेंगे, जिससे ग्राहक चेक क्लियरेंस, कैश जमा-निकासी और पेंडिंग कागजी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे.

रविवार को ही निपटा लें ये 3 जरूरी काम

देश के बड़े सरकारी बैंकों-SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट मैसेज भेजना शुरू कर दिया है. बैंकों ने सलाह दी है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से होने वाली असुविधा से बचने के लिए ग्राहक रविवार (27 सितंबर) को ही ये काम निपटा लें: भारी नकदी का लेनदेन (Cash Deposit/Withdrawal).चेक जमा करना और ड्राफ्ट बनवाना.खाते से जुड़े केवाईसी (KYC) व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करना.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest