देश

Weather Update: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत में विदा हुआ मानसून, दक्षिण में फिर बरसेंगे बादल

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जहां उत्तर भारत के राज्यों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश की वापसी की तैयारी दिख रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां फिर से अनुकूल बन रही हैं. इसका असर केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज, यानी 14 अक्टूबर के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. आने वाले 24 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में हल्की गर्माहट रहेगी, जबकि शाम को मौसम सुहावना महसूस होगा.

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और धीरे-धीरे सर्दी का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा.

यूपी में सुबह-शाम की ठंड ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य है. आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य को “ग्रीन जोन” में रखा है, यानी कि बारिश से पूरी तरह राहत रहेगी. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, खासकर ग्रामीण इलाकों में.

सितंबर के महीने में अच्छी बारिश के बाद अब राज्य में नमी और ठंड का संतुलन बना हुआ है. अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तरी राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, अब बारिश की उम्मीद खत्म, दिवाली से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

बिहार और उत्तराखंड में भी राहत भरा दिन

बिहार में भी आज का दिन सुहावना रहेगा. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह घटकर 20 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड लोगों को राहत देगी.

वहीं, उत्तराखंड में भी फिलहाल मौसम स्थिर है. राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, यानी किसी भी इलाके में भारी या हल्की बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है और धीरे-धीरे सर्दियों के आगमन का अहसास होने लगा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

10 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

18 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

28 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

30 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

40 minutes ago