Weather Update: देश में अब मानसून पूरी तरह कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बारिश की संभावना अब अधिकांश राज्यों में लगभग खत्म हो गई है. आज यानी 13 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के सभी जिले ‘ग्रीन जोन’ में हैं. इसका मतलब साफ है इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश का खतरा नहीं है.
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अनुमान जारी किया है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ठंडी हवा का असर महसूस होने लगेगा. वहीं, दिल्ली, यूपी और बिहार में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव शुरू हो गया है.
दिल्ली में धूप और ठंड का संगम
राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. खास बात यह है कि अब रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. लोग सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस कर सकते हैं, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी और तापमान सामान्य रहेगा.
यूपी में शाम को शुरू होगी ठंड
उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी आसमान साफ रहेगा और बारिश का डर बिल्कुल नहीं है. हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. दिन के समय हल्की धूप और ठंडी हवा का संतुलन लोगों को महसूस होगा.
ये भी पढ़ें- Weather Update: फिर लौट रहा है मानसून! कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें आपके राज्य कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार में मौसम बदला मौसम
बिहार के मौसम की बात करें तो आज भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. दिन के समय तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है, लेकिन शाम होते-होते ठंड का असर महसूस होने लगेगा.
उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड का दौर
उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा. कोई बारिश नहीं होने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और लोग बाहर आराम से निकल सकते हैं. लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव होगा. इसलिए, ठंड से बचने के लिए हल्की गर्म कपड़े साथ रखना फायदेमंद रहेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


