देश

मौसम का डबल रोल: दिल्ली-UP में बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस का टॉर्चर, बिहार और बंगाल में आंधी-पानी का अलर्ट

जून का आधा महीना बीत चुका है और इस समय उत्तर भारत में मौसम का एक अनोखा डबल रोल देखने को मिल रहा है. एक तरफ आसमान में बादलों की आवाजाही से सूरज के तीखे तेवरों से थोड़ी राहत जरूर मिली है, तो दूसरी तरफ हवा थमने से उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है.

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज यानी 15 जून को देश के कई हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान रहने वाले हैं. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और मानसून की बदलती चाल के चलते दिल्ली, यूपी और बिहार समेत करीब 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राहत की बात यह है कि अगले चार से पांच दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं.

दिल्ली-NCR: छाए रहेंगे बादल, धूल भरी आंधी की आशंका

राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, जिससे चिलचिलाती धूप तो नहीं है, लेकिन हवा में घुली नमी के कारण उमस का टॉर्चर जारी है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दोपहर या शाम के वक्त 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. हालांकि दिल्ली के लिए कोई रेड अलर्ट नहीं है, लेकिन 16 जून से गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट

यूपी में आज मौसम का क्षेत्रवार असर काफी अलग दिख रहा है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और कानपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो आने वाले दिनों में 42 डिग्री को पार कर सकता है. बुंदेलखंड के बांदा (38 डिग्री) और प्रयागराज (39 डिग्री) में लू जैसे हालात हैं, जबकि पूर्वांचल के गोंडा में पारा 43 डिग्री तक जा सकता है. इसके उलट, बस्ती और मेरठ (33 डिग्री) में बादलों के डेरे के साथ राहत रहेगी. आगरा में पारा 37 डिग्री रहेगा और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि हापुड़ में तापमान 42 डिग्री तक जाएगा.

मौसम विभाग ने यूपी के बड़े हिस्से- जैसे आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बरेली, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार-बंगाल में भारी बारिश

बिहार के गया, भागलपुर, दरभंगा, मोतिहारी और कटिहार समेत करीब 19 जिलों में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी है. वहीं, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग, हावड़ा और हुगली समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ों पर बढ़ी ठंडक

पहाड़ों का रुख करें तो उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और ऋषिकेश में बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने से अच्छी-खासी ठंडक बढ़ गई है.

जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में तो गर्मी है, लेकिन कश्मीर घाटी के पुलवामा, अनंतनाग और कुपवाड़ा में मौसम सुहावना बना हुआ है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियों से लू का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है.

ये भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, काठमांडू से पोखरा और फिर भारत में एंट्री, एसएसबी के आगे नाकाम हुआ प्लान

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago