दुनिया

पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए स्लोवाक और भारतीय कलाकार, बोले- सबसे यादगार पल

पीएम मोदी सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों और स्लोवाक कलाकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लोगों ने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें गर्व महसूस हुआ. प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में भव्य स्वागत किया. स्लोवाकिया की पारंपरिक रोटी और नमक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे भी गूंजे.

कलाकारों ने जताया भारतीय दूतावास का आभार

पीएम मोदी की यात्रा पर स्लोवाक संगीत एवं आध्यात्मिक समूह ‘महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट’ के संस्थापक तथा ड्रमर मारेक जिलिनेक ने कहा, “हमारे बैंड को महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट कहा जाता है. मैं गायक नहीं, बल्कि ड्रमर हूँ. यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है. हम स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास के आभारी हैं, जिसने हमें प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति देने का अवसर दिया.”

हाथ मिलाने का मिला मौका

भारतीय समुदाय के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा, “ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई. मेरी आंखें नम थीं और दिल गर्व से भरा हुआ था. मुझे उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने और उनसे मिलने का अवसर मिला. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूँ.”

एक अन्य सदस्य नितिन पटेल ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के प्रधानमंत्री से इतने करीब से मिलने और हाथ मिलाने का अवसर मिलेगा. मुझे उनका कार्य करने का तरीका बहुत पसंद आया. मैं उनके स्वभाव और समर्पण से बेहद प्रभावित हूँ.”

भारतीय समुदाय के सदस्य चिराग ने कहा, “यह जानकर अच्छा लगा कि भारत के प्रधानमंत्री पहली बार यहाँ आए हैं. उनसे मिलकर खुशी हुई. हमें उम्मीद है कि यहाँ रहने वाले भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठेंगे.”

समुदाय के एक अन्य सदस्य सागर ने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि पहली बार हमारे देश के प्रधानमंत्री स्लोवाकिया आए. उन्होंने हमसे हाथ मिलाया, यह हमारे लिए यादगार पल है.”

‘वंदे मातरम’ उच्चारण की पीएम मोदी ने की तारीफ

स्लोवाक समूह लुक्निका एन्सेम्बल ने प्रधानमंत्री मोदी के ब्रातिस्लावा के ग्रैंड होटल रिवर पार्क में आने पर भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ प्रस्तुत किया. समूह की एक कलाकार ने कहा, “मेरा नाम डेमोनिका है और आज हम अपनी गायक-मंडली के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘वंदे मातरम’ प्रस्तुत कर रहे थे.”

ये भी पढ़ें: स्लोवाकिया में ‘रोटी और नमक’ के साथ क्यों हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत?

एक और कलाकार ल्यूक्निका एन्सेम्बल की नीना ने कहा, “यह सच में बहुत सुंदर था, यह सच में एक ऐसा अनुभव था और मुझे लगता है कि उन्हें (पीएम मोदी को) यह पसंद आया. उन्होंने हमारे उच्चारण की सराहना की, उन्होंने कहा कि हम तैयार थे और मेरा मानना ​​है कि हमने बहुत अच्छा काम किया और हमें यह अनुभव बहुत पसंद आया. यह बहुत बढ़िया था, इसलिए धन्यवाद.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हिल्सा पर भारत-बांग्लादेश में रार, दुर्गा पूजा से पहले क्यों बंद हुई बांग्लादेशी मछली की सप्लाई?

दुर्गा पूजा से ठीक पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली को लेकर नया…

4 minutes ago

पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध करने से पितरों को मिलती है मुक्ति

Meghankar Tirtha Pitru Paksha Shradh: महाराष्ट्र के खामगांव स्थित मेघंकर तीर्थ पर पितृपक्ष में पिंडदान…

6 minutes ago

फुटबॉल मैदान में खौफनाक हादसा! मैच के दौरान टकराने से बेहोश हुआ खिलाड़ी, इलाज के दौरान मौत

Football Player Death: बोकारो में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान दुखद हादसा हो गया.…

24 minutes ago

MP में आफत की बारिश! 13 जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ होगी झमाझम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी…

36 minutes ago

पालतू कुत्ते-बिल्ली को लावारिस छोड़ा तो लगेगा ₹25 हजार का जुर्माना, नगर निगम ने जारी किया नया नियम

चेन्नई में पालतू कुत्ते-बिल्लियों को सड़कों पर खुला छोड़ने पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन 25,000 रुपये…

37 minutes ago