मनोरंजन

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के अंदर हर दिन कुछ नया ड्रामा, नए झगड़े और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. हाल ही में हुए एपिसोड में घर के अंदर नॉमिनेशन की प्रक्रिया ने ऐसा भूचाल लाया कि कुल 11 कंटेस्टेंट्स सीधे तौर पर घर से बेघर होने के लिए खतरे में आ गए हैं. आइए जानते हैं घर के अंदर चल रही इन ताजा उठापटक की पूरी कहानी.

राशन टास्क से पलटी बाजी

शो की पल-पल की अपडेट देने वाले जाने-माने खबरी पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, हाल ही में घर की लड़कियों के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए एक बेहद रोमांचक राशन टास्क हुआ. इस टास्क को जीतने के लिए सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और जी-जान लगा दी. कड़े मुकाबले के बाद अंत में जिन दो तेजतर्रार कंटेस्टेंट्स ने बाजी मारी, वे हैं माही विज और उदिति सिंह. अब ये दोनों हसीनाएं घर की कमान संभालने के लिए सीधे तौर पर कैप्टेंसी की रेस में आमने-सामने आ गई हैं.

कौन बनेगा अगला दावेदार?

लड़कियों का मुकाबला तो हो गया, लेकिन अब दर्शकों की नजरें अपकमिंग एपिसोड पर टिकी हैं जहां लड़कों के बीच जबरदस्त टास्क देखने को मिलने वाला है. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि मेल कंटेस्टेंट्स में से कौन बाजी मारता है और माही विज व उदिति सिंह के साथ कैप्टेंसी के लिए ताल ठोकता है. इन सबके बाद सभी दावेदारों के बीच फाइनल कैप्टेंसी टास्क होगा, और जो भी इस बाजी को जीतेगा, वो बनेगा घर का नया कैप्टन. हालांकि, अभी तक नए कैप्टन का नाम सामने नहीं आया है, जिसके लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा.

ये भई पढ़ें- Rise and Fall 2 में तगड़ा बवाल! शहजाद पूनावाला के तंज पर आपा खो बैठे सिवेट तोमर, हाथापाई का VIDEO वायरल

इस हफ्ते ये 11 खिलाड़ी हुए नॉमिनेट

नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार का हफ्ता घरवालों के लिए काफी भारी पड़ने वाला है. शो के मौजूदा कैप्टन गुल्लू के अलावा आसिफ शेख और अरिश्फा खान इस हफ्ते पूरी तरह सुरक्षित हो गए हैं. लेकिन बाकी 11 कंटेस्टेंट्स की सांसे अटकी हुई हैं क्योंकि वे इस हफ्ते बेघर होने के खतरे में हैं.

इस लंबी लिस्ट में रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, खुद कैप्टेंसी की दावेदार माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और खेल जगत की जानी-मानी हस्ती मैरी कॉम का नाम शामिल है. अब देखना यह है कि इस हफ्ते जनता का प्यार किसे मिलता है और किसका सफर यहीं खत्म होता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

15 seconds ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

51 seconds ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

1 hour ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

2 hours ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

3 hours ago