देश

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather update today: देश में मानसून की विदाई का वक्त आ चुका है और सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. लेकिन जाते-जाते मानसून एक बार फिर भारी गदर मचाने के मूड में है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताज़ा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 7 घंटों के भीतर दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने वाली हैं.

मौसम में अचानक क्यों आया ये भयंकर मोड़?(weather update today)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वक्त उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र  सक्रिय हो रहा है. इसके साथ ही कर्नाटक के तटीय इलाकों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी निम्न दबाव की स्थिति बनी हुई है. इन तीन बड़े सिस्टम्स के एक साथ एक्टिव होने के कारण 7 अक्टूबर को देश भर में आंधी-पानी का यह महा-अलर्ट जारी किया गया है.

Delhi NCR Weather: 30 KM की आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आज 7 अक्टूबर को धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना (weather update today) है कि आज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

UP-Bihar Weather: इन जिलों में झमाझम आंधी-पानी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. लखनऊ में पारा 31 डिग्री तक रहेगा. वहीं, बिहार के पटना, गया, भागलपुर, बेगूसराय, गोपालगंज, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया और बक्सर में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?(weather update today)

शहर अधिकतम तापमान (7 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (7 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 22°C
मुंबई 34°C 26°C
चेन्नई 32°C 28°C
कोलकाता 33°C 25°C
लखनऊ 31°C 22°C
पटना 29°C 23°C
रांची 27°C 20°C
भोपाल 33°C 21°C
जयपुर 35°C 23°C
शिमला 19°C 12°C
नैनीताल 19°C 14°C

एमपी-राजस्थान में रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी और छिंदवाड़ा में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, सीकर और चुरू जिलों में 30 किमी की स्पीड से हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. जयपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग (weather update today) ने रेड अलर्ट जैसा सतर्कता संदेश जारी किया है. हिमाचल के सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर में 60 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश का खतरा है.

मनाली में न्यूनतम पारा 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार और चमोली में 50 किमी की स्पीड से आंधी और भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की चेतावनी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें: आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

22 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

36 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

46 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago