दुनिया

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब आंदोलन बन चुका है. मंगलवार को पेरिस सहित देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. कई जगहों पर छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुए. बताया जा रहा है कि इन प्रदर्शनों में 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया.

छात्रों की ये रैलियां पेरिस, मार्से, नांत और ल्यों समेत कई शहरों में रैलियां निकाली गईं. पेरिस में सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया, यहां पर हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर हाथों में तख्तियां लेकर उतर आए और मैक्रों सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. हालांकि कई इलाकों में हालात बिगड़ने की वजह से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई.

215 छात्र और 85 स्कूल कर्मचारी घायल

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने कहा है कि इस आंदोलन के शुरू होने के बाद से अबतक 215 छात्र और 85 स्कूल कर्मचारी घायल हुए हैं. उन्होंने इसे फ्रांस की शिक्षा व्यवस्था के लिए ‘दशकों का सबसे भारी संकट’ करार दिया.

वहीं माहौल खराब होता देख राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को शीर्ष मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई. राष्ट्रपति हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसके बाद कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है. इनमें बड़ी संख्या में नाबालिग छात्र हैं. बताया जा रहा है कि इनपर मुकदमे भी शुरू हो गए हैं.

ये है प्रदर्शनकारियों की मांगें

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर किया जाए और जर्जर इमारतों की मरम्मत कराया जाए. छात्र ये भी चाहते हैं कि स्कूल में पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बनाया जाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो सिर्फ अच्छी शिक्षा चाहते हैं लेकिन उसके बजाय उन्हें सड़कों पर धकेला जा रहा है.

सैकड़ों स्कूल जर्जर

बता दें कि, फ्रांस में स्कूली शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है. देश में मौजूद कुल 3,700 हाई स्कूलों में से 900 से ज्यादा स्कूल बंद होने के कगार पर हैं. कई स्कूलों की मरम्मत सालों से नहीं हुई है, जिसकी वजह से वो जर्जर हो चुके हैं. वहीं स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पद भी लगातार सवालों के घेरे में है.

ये भी पढ़ें- 3 राष्ट्रपति पदक, कारगिल में दिखाया दम, फ्रांस से लाए थे 10 मिराज, अब संभालेंगे वायुसेना की कमान, कौन हैं नए IAF चीफ आशुतोष दीक्षित?

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर ज्यादा बल प्रयोग करने के भी आरोप लगे हैं. मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने फ्रांसीसी अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग रोकने की माग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

10 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

24 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

28 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago