देश

मॉनसून का ‘मेगा-अटैक’: 22 राज्यों में 50 की स्पीड से बवंडर, UP-बिहार से दिल्ली तक मचेगा हाहाकार

Weather Update Today 7 september: देश में मॉनसून ने जाते-जाते ऐसा भयानक रूप अख्तियार कर लिया है कि मौसम विभाग (IMD) को एक के बाद एक कई राज्यों के लिए आफत का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा है…ज्ञात रहे 7 सितंबर को देश के 22 से ज्यादा राज्यों में कुदरत का ऐसा तांडव देखने को मिलेगा जो फसलों से लेकर आम जनजीवन तक को तहस-नहस कर सकता है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बने ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ और बंगाल की खाड़ी से उठी तूफानी हवाओं के कारण यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत देश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

तो वहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली आंधी से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ने का खतरा है, वहीं 5 से अधिक राज्यों में ओले (Hailstorm) गिरने की बड़ी चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-NCR में 40 की रफ्तार से अंधड़(Weather Update Today 7 september )

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 7 सितंबर को मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बादलों की भयंकर गर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे.

बता दें आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव और आंधी से कई जगहों पर पेड़ टूटने की आशंका जताई गई है.

UP के 18 जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सीधा असर पड़ रहा है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर, पीलीभीत, बहराइच, सहारनपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट ठोंका गया है. राजधानी लखनऊ में तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा. आकाशीय बिजली और मूसलाधार बारिश की वजह से खेतों में पानी भरने से किसानों की तैयार फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका गहरा गई है.

बिहार-झारखंड में भी सावधान रहने की हिदायत

बिहार और झारखंड में भी मॉनसून का ऐसा रौद्र रूप दिखेगा जिससे जनजीवन ठप हो सकता है. बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत 22 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का अलर्ट है. पटना में पारा 32 डिग्री रहेगा.

उधर झारखंड के रांची, जमशेदपुर, पलामू और हजारीबाग में भी 8-9 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को बिजली कड़कने के दौरान खुले में न रुकने की सख्त सलाह दी गई है.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (7 सितंबर) न्यूनतम तापमान (7 सितंबर)
दिल्ली 34°C 26°C
मुंबई 30°C 26°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 33°C 27°C
लखनऊ 30°C 28°C
पटना 32°C 27°C
रांची 29°C 23°C
भोपाल 28°C 23°C
जयपुर 34°C 25°C
शिमला 24°C 17°C
नैनीताल 21°C 18°C

उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड की आफत(Weather Update Today)

पहाड़ी राज्यों में बारिश का यह दौर जानलेवा साबित हो सकता है. उत्तराखंड के ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार और चमोली समेत 9 जिलों में और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और सोलन में 45 किमी/घंटे की आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन (Landslide) से रास्ते बंद होने का खतरा है. मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जिससे अचानक ठंड का अहसास बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें- ‘भैया हमें बचा लो…’ सत्य निकेतन में मलबे से आई छात्र की चीख, दिल दहला देगा VIDEO

एमपी, राजस्थान और बंगाल में ओलावृष्टि का अलर्ट

पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट है. बंगाल की खाड़ी से उठ रही खतरनाक हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र किनारे से दूर सुरक्षित ठिकानों पर जाने की सख्त हिदायत दी है. दक्षिण में तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक बनी ट्रफ लाइन की वजह से अगले 48 घंटे पूरे देश के लिए बेहद मुश्किल भरे रहने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago