Bharat Express DD Free Dish

‘भैया हमें बचा लो…’ सत्य निकेतन में मलबे से आई छात्र की चीख, दिल दहला देगा VIDEO

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. मलबे में दबे छात्रों की चीख-पुकार ने सबको भावुक कर दिया. बचावकर्मियों ने आवाज की दिशा में मलबा हटाकर रेस्क्यू अभियान तेज किया.

The student's plea moved everyone.

छात्र की पुकार ने सबको दिया भावुक

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई. कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई और कई लोग उसमें दब गए. जब बचावकर्मी मलबा हटाने में जुटे थे तभी अंदर से एक छात्र की आवाज सुनाई दी, ‘भैया हमें बचा लो.’ इस पुकार ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया.

पीजी में रह रहे थे छात्र

जानकारी के मुताबिक, हादसे वाली इमारत में पीजी चलता था और ऊपरी मंजिलों पर छात्र रहते थे. अचानक पूरी बिल्डिंग गिर गई और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. चारों तरफ धूल और चीख-पुकार का माहौल था. लोग अपने परिचितों को ढूंढने में लगे थे.

भारी मलबा हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल

दमकल विभाग, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. भारी मलबा हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया गया. जहां किसी के जिंदा होने की संभावना थी, वहां बेहद सावधानी से काम किया गया. इसी दौरान छात्र की आवाज सुनाई दी और बचावकर्मी उसी दिशा में मलबा हटाने लगे.

ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया

मलबे में दबे लोगों को सांस लेने में मदद देने के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट भी पहुंचाया गया. बचावकर्मी लगातार कोशिश कर रहे थे कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में इमारतें क्यों बन रही हैं कब्रगाह? सत्य निकेतन से पहले इन हादसों ने दहलाया था दिल

हादसे ने उठाए सवाल

इस घटना में कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि कुछ की मौत भी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत पहले से ही कमजोर थी लेकिन इसके बावजूद यहां पीजी चल रहा था. बताया जा रहा है कि निचले हिस्से में निर्माण कार्य भी जारी था जिसने हादसे को और गंभीर बना दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read