देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर सताएगी उमस! 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, मॉनसून पर लगेगा ब्रेक?

Weather Update Today: अगस्त के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन मौसम का मिजाज एक बार फिर पसीना छुड़ाने वाला हो गया है! भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 31 अगस्त को राजधानी और आसपास के इलाकों में मॉनसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है.

बता दें बारिश की संभावना बहुत कम है और मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप और उमस मिलकर दिल्ली वालों का दिनभर बुरा हाल करने वाली हैं.

दिनभर सताएगी चुभने वाली गर्मी और उमस(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सोमवार (31 अगस्त) को सुबह से ही आसमान में बादल तो दिखाई देंगे, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार लंबा हो सकता है. आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से ज्यादा है. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा. हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, लेकिन नमी (Humidity) की वजह से दिनभर भयंकर उमस और गर्माहट महसूस होगी.

उमस ने छुड़ाए पसीने, कम दर्ज हुई बारिश

बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को भी दिल्ली-NCR में मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहा. अधिकतम तापमान 35.5 से 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहा. बारिश न के बराबर होने और हवा में नमी होने के कारण लोग दिनभर चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान होते रहे.

यह भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेज और शिक्षा पर किसका नियंत्रण? जानिए संविधान के तहत केंद्र और राज्यों को मिले क्या-क्या अधिकार

1 सितंबर से फिर सुहाना होगा मौसम

गर्मी से बेहाल दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर(Weather Update Today) यह है कि यह ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला. IMD की भविष्यवाणी के मुताबिक, कल यानी 1 सितंबर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा. सितंबर के पहले ही दिन से आसमान में घने बादल डेरा डालेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे चढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी.

अब कब होगी ‘झमाझम’ बारिश?

मौसम विभाग की 7 दिनों की विस्तृत रिपोर्ट की मानें तो 2 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मध्यम से तेज बारिश का नया स्पेल (Spell) शुरू होने जा रहा है. झमाझम बरसात का यह सिलसिला शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और दिल्ली-NCR का मौसम फिर से खुशनुमा और सुहाना हो जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

14 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

19 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

26 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago