देश

‘आसमान से बरस रही आफत, नदियां उफान पर…! यूपी-बिहार में हाल बेहाल, दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश

Weather Update Today: अल नीनो के सारे कयासों की हवा निकालते हुए मानसून एक बार फिर ऐसे तांडव के मूड में आ गया है कि देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम ने बदरा में ऐसी नई जान फूंक दी है कि दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, एमपी और बंगाल तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी दे दी है कि अगले 7 दिन देश के बड़े हिस्से में बादल सिर्फ गरजेंगे नहीं, बल्कि जमकर तरबतर करेंगे. पहाड़ों पर हो रही आफत की बारिश से गंगा-यमुना जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है!

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह भीगे बदरा(Delhi Rain Weather Update)

22 अगस्त शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम बारिश के साथ हुई. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 22 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, पूर्वी यूपी में 22 से 24 अगस्त तक बदरा जमकर गदर मचाएंगे. सबसे ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोगों को है, जहां 27 अगस्त तक मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) का बड़ा खतरा बना हुआ है.

मध्य भारत में जलप्रलय का खतरा(Weather Update Today)

मध्य भारत में मानसून का सबसे खौफनाक रूप देखने को मिल सकता है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने सिस्टम की वजह से पूर्वी MP में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी MP में 25 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 27 अगस्त तक लगातार बारिश जारी रहेगी. एमपी और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादलों की तगड़ी कड़क और आसमानी बिजली का तांडव देखने को मिल सकता है!

बिहार-ओडिशा में उफान पर नदियां

पूर्वी भारत में मानसून पूरी रफ्तार से बैटिंग कर रहा है. बिहार में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से बाढ़ का खतरा मुंह बाए खड़ा है. IMD के मुताबिक, बिहार में 22 से 25 अगस्त और झारखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश होगी. वहीं ओडिशा वालों के लिए 24 से 27 अगस्त के बीच बेहद भारी बारिश का चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 अगस्त तक मौसम ऐसा ही खतरनाक बना रहेगा.

असम से अरुणाचल तक मूसलाधार की चेतावनी

पूर्वोत्तर (Weather Update Today) के राज्यों में भी बादलों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अरुणाचल प्रदेश में 23 से 27 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होगी. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 27 अगस्त तक बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा? जेपी नड्डा बोले- घबराएं नहीं, मास्क और वेंटिलेशन से रखें अपना ध्यान

तटीय इलाकों में 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रायद्वीपीय (दक्षिण) भारत में कुल मिलाकर बारिश थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन तटीय इलाकों को कोई ढील नहीं मिलने वाली है! केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 27 अगस्त तक झमाझम बारिश जारी रहेगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है. समंदर किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को अलर्ट रहने को कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

39 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago