दुनिया

‘पैसा खत्म, तनख्वाह के लाले… फिर भी लड़ रहा ईरान!’ ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा दावा

Donald Trump News: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां बातचीत की संभावना और सैन्य ताकत के दावे एक साथ सामने आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया. ट्रंप का कहना है कि ईरान समझौता करना तो चाहता है, लेकिन फिलहाल वह ऐसी डील के लिए तैयार नहीं है, जिसे अमेरिका सही समझे. इसी दौरान उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास के इलाके पर अमेरिका के नियंत्रण का भी दावा किया है.

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. उनके मुताबिक, ईरान की तरफ से समझौते की इच्छा जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन अभी तक वह किसी ऐसे समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ है, जिसे अमेरिका स्वीकार कर सके. ट्रंप के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच बातचीत की गुंजाइश तो बनी हुई है, लेकिन शर्तों को लेकर बड़ा अंतर अभी भी मौजूद है.

होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी बेहद अहम दावा किया. उन्होंने कहा कि समुद्री रास्ते और उससे जुड़े जमीनी इलाकों पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. होर्मुज की रणनीतिक अहमियत को देखते हुए इस बयान को काफी गंभीर माना जा रहा है. दुनिया के तेल कारोबार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है. ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल की कीमतों पर असर डाल सकता है.

ईरान की आर्थिक हालत पर निशाना

ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास पैसे की भारी कमी है और उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हुई है. ट्रंप के मुताबिक, देश के पास न पर्याप्त नौसेना बची है और न ही वायुसेना, जबकि सैनिकों को वेतन देने में भी मुश्किलें आ रही हैं. उन्होंने ईरान में महंगाई 350 प्रतिशत तक पहुंचने का दावा भी किया.


ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान लड़ते रहे जंग, भारत ने कर दिया तेल का खेल!


ईरान ने भी दिखाई अपनी ताकत

दूसरी ओर, ईरान की तरफ से भी नरमी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख अहमद वाहिदी ने राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस के मौके पर कहा कि ईरान ने दुश्मनों से निपटने के लिए मजबूत रक्षा व्यवस्था तैयार कर रखी है. उनका दावा है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाई है और वह किसी भी संभावित खतरे का सामना करने के लिए तैयार है.

यानी एक तरफ ट्रंप ईरान पर दबाव बढ़ाने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर तेहरान अपनी सैन्य तैयारियों का भरोसा जता रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत की राह अभी भी काफी मुश्किल नजर आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

10 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

15 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

24 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

37 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

40 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

50 minutes ago