देश

Weather Update: दिल्ली में बारिश और बढ़ाएगी ठंड, यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तक के लोग इन दिनों ठंड के मारे में झूले जा रहे हैं. लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. सर्द हवाओं के कारण सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. आने वाले दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव से राहत की उम्मीद है. संभावना है कि अधिकतम में बढ़त हो सकती है.

इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर की संभावना है तो वहीं, कोहरे की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा रहेगा.

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 05 जनवरी को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. 06 जनवरी को भी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा. वहीं, लखनऊ में आज घना कोहरा रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में घना कोहरा देखने को मिलेगा.

अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज लक्षद्वीप, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

8 जनवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावनाएं हैं. मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण बारिश से तापमान में बढ़त हो सकती है. संभावना है कि 10 जनवरी तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़त हो सकती है और पारा 17 डिग्री तक पहुंच सकता है. विभाग का मानना है कि बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है. इससे आसमान साफ होगा जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago