सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Karanpur Election 2024: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज कर सरकार बनाई है. राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर चुनाव हुए थे, बाकी बची एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव नहीं हुआ था. अब इस सीट पर आज (5 जनवरी) वोटिंग हो रही है. जिसपर बीजेपी और कांग्रेस के बीच साख बचाने की लड़ाई है.
बता दें कि करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे गुरमीत सिंह कुन्नर का चुनाव से पहले निधन हो गया था. जिसके चलते चुनाव आयोग ने चुनाव को रद्द कर दिया था. गुरमीत सिंह कुन्नर गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे. जिसके चलते उनका दिल्ली में निधन हो गया था.
हालांकि इस सीट पर बीजेपी को हार-जीत से सरकार पर कोई भी असर नहीं होगा. इसके साथ ही कांग्रेस को अगर इस सीट पर जीत मिल भी जाती है तो उसका कुछ खास असर नहीं होगा, लेकिन उसके बावजूद ये सीट प्रतिष्ठा की जंग बन गई है. करणपुर सीट से बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपेंद्र कुन्नर को अपना उम्मीदवार बनाया है. रूपेंद्र कुन्नर के लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रचार करना शुरू किया था. कांग्रेस इस सीट पर सहानुभूति के जरिए जीत दर्ज करने की फिराक में है.
वहीं बीजेपी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बीजेपी ने बिना विधायक बने ही मंत्री बना दिया है. इसको लेकर भी कांग्रेस ने विरोध जताया और चुनाव आयोग से शिकायत की है. हालांकि अभीतक चुनाव आयोग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. इस सीट का रिवाज रहा है कि यहां पर जिस भी पार्टी का विधायक रहा है, राज्य में उसी की सरकार बनी है, ऐसे में अब देखना होगा कि क्या बीजेपी इस रिवाज को कायम रख पाती है, या फिर कांग्रेस इसे तोड़ने में सफल होती है. चुनाव के नतीजे 8 जनवरी को आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…