देश

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Update Today: मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज अभी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर ऐसा डरावना और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है, जिसे देख कर आपके भी होश उड़ जाएंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 20 घंटों के भीतर देश के 21 बड़े राज्यों में कुदरत का ऐसा कहर बरसेगा कि चारों तरफ पानी ही पानी नजर आएगा.

इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली हवाएं तबाही मचा सकती हैं.

21 राज्यों में आंधी-पानी का तांडव(Weather Update Today)

IMD की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, सिक्किम और मिजोरम समेत कुल 21 राज्यों में भारी बारिश का टॉर्चर शुरू होने वाला है. बंगाल की खाड़ी से उठने वाली तूफानी हवाओं और चक्रवाती घेरे के चलते पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है.

इसके अलावा कई इलाकों में भारी वज्रपात (बिजली गिरने) और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. किसानों और मछुआरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नदी और समुद्र के पास जाने की भूल बिल्कुल न करें.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का हाल(Delhi NCR Weather)

राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र और बहराइच समेत कई जिलों में 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और झमाझम पानी बरसने का अलर्ट है. लखनऊ में पारा 31 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (11 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (11 अक्टूबर)
दिल्ली 30°C 21°C
मुंबई 37°C 27°C
चेन्नई 32°C 28°C
कोलकाता 32°C 24°C
लखनऊ 31°C 22°C
पटना 31°C 23°C
रांची 27°C 19°C
भोपाल 32°C 30°C
जयपुर 34°C 22°C
शिमला 17°C 11°C
नैनीताल 20°C 14°C

बिहार और झारखंड: वज्रपात और बारिश का डबल अटैक

बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में काले बादलों के साथ भारी बारिश और 40 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. इसके अलावा झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर आज देखने को मिलेगा.

पहाड़ी राज्यों में कंपकंपी

पहाड़ी इलाकों में ठंड ने अब अपना विकराल रूप(Weather Update Today) दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 40 किमी की आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, मंडी और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है, जहां मनाली का न्यूनतम तापमान गिरकर सीधा 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

17 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

10 hours ago