दिल्ली CJP प्रदर्शन
CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर रविवार, 11 अक्टूबर को एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. CJP की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाला जाएगा. इससे राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले रहेंगे और कनॉट प्लेस के बाजार भी कारोबार के लिए तैयार हैं.
10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. जंतर-मंतर से लेकर कनॉट प्लेस और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और कई लोगों को हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने गाजीपुर, टिकरी, चिल्ला और अप्सरा बॉर्डर सहित दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों की जांच की. धौला कुआं में भी गाड़ियों को रोककर चेकिंग की गई. वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और मध्य दिल्ली में RAF के जवान तैनात रहे.
शनिवार को प्रदर्शन के दौरान करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात पुलिस ने कही. इनमें कई राजनीतिक नेता और संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल थे. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में छोड़ दिया गया.
प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने के बाद विमान में ही हिरासत में लिया गया. संगठन की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है.
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और CPM सांसद जॉन ब्रिटास भी पुलिस की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए. हालांकि, कुछ नेताओं की स्थिति को लेकर देर रात तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी.
प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है. DMRC के मुताबिक, मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं. इंटरचेंज की सुविधा भी बहाल कर दी गई है. फिलहाल ट्रेनों को रद्द करने की कोई योजना नहीं है.
कनॉट प्लेस के व्यापारियों ने भी 11 अक्टूबर को बाजार खोलने का फैसला किया है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कारोबारियों को सतर्क रहने और दुकानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार के लिए एडवाइजरी जारी की है. हालात के मुताबिक कुछ रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. मंडी हाउस, मिंटो रोड, झंडेवालान, पंचकुइयां, धौला कुआं, पटेल चौक, रेल भवन, संसद मार्ग और कनॉट प्लेस के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान
इसके अलावा लोधी रोड, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, टॉल्स्टॉय मार्ग, जनपथ और बाराखंभा रोड पर भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति देख लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने तथा लोगों को हिरासत में लेने से जुड़े आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को विशेष सुनवाई करेगा. अवमानना याचिका पर होने वाली इस सुनवाई में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़े मुद्दे उठ सकते हैं. ऐसे में रविवार को दिल्ली में प्रदर्शन, यातायात और कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…