देश

आज तो पूरा गर्दा उड़ा देगा मानसून! यूपी-बिहार से दिल्ली तक झमाझम बारिश, 17 राज्यों में हाई अलर्ट

Weather Update Today: देशभर में मानसून पूरी तरह से रंगबाज़ी में आ चुका है और इसका ऐसा रौद्र रूप( Heavy Rain Alert today) देखने को मिल रहा है कि 17 राज्यों का सिस्टम पूरी तरह हैंग हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने आज 6 अगस्त 2026 को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड समेत देश के 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का महा-ऑफर (अलर्ट) जारी कर दिया है.

उत्तराखंड में ‘ऑरेंज अलर्ट’ का भौकाल(Weather Update Today)

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ा हुआ है. देहरादून समेत कई पहाड़ी जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले पूरे उफान पर हैं. IMD ने आज 6 अगस्त के लिए राज्य में ‘ऑरेंज अलर्ट’ थमा दिया है. पहाड़ों पर भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड और रास्ते बंद होने का तगड़ा खतरा है, इसलिए अगर आज पहाड़ों की तरफ जाने का प्लान है तो उसे तुरंत टालने में ही समझदारी है.

दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना(Delh NCR Weather Update)

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए राहत की बात यह है कि उमस और चिलचिलाती गर्मी का पत्ता साफ हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक (Aaj ka mausam update) आज 6 अगस्त को भी दिल्ली-NCR में दिनभर काले बादल डेरा जमाए रखेंगे और मध्यम से तेज बारिश से मौसम एकदम सुहावना बना रहेगा. आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी और बिहार में ‘मूसलाधार गदर'(Heavy Rain Alert today)

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में आज बारिश अपना पूरा गदर दिखाएगी. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज 6 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. उधर बिहार में मानसूनी ट्रफ के चलते 6 से 8 अगस्त के बीच पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार पानी बरसने और नदियां उफनाने का डर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की एक कॉल के बाद देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, जानिए फोन पर क्या हुई बात

इन 17 राज्यों में बरसेगी आफत

मौसम विभाग के बुलेटिन (Aaj ka mausam update) के अनुसार आज उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ का अलर्ट है. इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में ‘भारी बारिश’ तबाही मचा सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश से मौसम बिगड़ा रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

12 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago