आस्था

कर्क राशि में बना त्रिग्रही योग, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य! मकर वाले रहें सतर्क, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: आज 06 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बड़े फेरबदल हुए हैं. चंद्रदेव आज मेष राशि में रहते हुए अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. वहीं, बुध ग्रह मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं, जहां सूर्य और गुरु के साथ मिलकर ‘त्रिग्रही योग’ का निर्माण कर रहे हैं. हालांकि, बुध के लिए कर्क शत्रु राशि है, जिससे आज भावुकता में आकर जल्दबाजी वाले फैसले लेने से बचना होगा.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि का दैनिक भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal 6 August 2026)

मेष राशि के जातकों में आज नया आत्मविश्वास दिखेगा, लेकिन वाणी में उग्रता से बचें और सुबह सूर्यदेव को जल दें. वृषभ राशि वालों को पैसों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी, अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, आज (today Rashifal in hindi)  सफेद चीजों का दान करें. मिथुन राशि के जातकों की सोचने की क्षमता बढ़ेगी और दोस्तों से अच्छी खबर मिलेगी, हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कर्क, सिंह और कन्या राशि का आज का राशिफल

कर्क राशि के जातक आज भावुक फैसलों से बचें, करियर में प्रगति धीमी लेकिन पक्की होगी. सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आय में सुधार के योग हैं, जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. कन्या राशि के जातकों को सीनियर का सहयोग मिलेगा, पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें और सफेद मिठाई का दान करें.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का भाग्य फल(today Rashifal in hindi)

तुला राशि वालों को आज करियर में किसी का मार्गदर्शन मिलेगा और प्रेम जीवन में गहराई आएगी. वृश्चिक राशि के जातकों को पिता का सहयोग और आर्थिक लाभ मिलेगा, “ओम गुं गुरवे नमः” का जाप करें. धनु राशि वालों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जल्दबाजी से बचें और हल्दी जल से स्नान करें.

मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल

मकर राशि वालों को आज (today Rashifal in hindi)  जीवनसाथी और करियर से जुड़े मामलों में व्यावहारिक रहना होगा, काले तिल का दान करें. कुंभ राशि के जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें और दिव्यांगजनों की मदद करें. मीन राशि वालों को रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी, पीले वस्त्र पहनें और माथे पर तिलक लगाएं.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago