Air India flight, विमान हादसा, AAIB findings, ईंधन आपूर्ति विफलता, Boeing 787-8 Dreamliner, Cockpit Voice Recorder, पायलट संवाद, शुरुआती जांच रिपोर्ट, अहमदाबाद एयर क्रैश, विमानन दुर्घटना जांच, बोइंग विमान 787-8
भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया के B787-8 विमान की दुर्घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. जांच अभी भी चल रही है और अंतिम निष्कर्ष के लिए अतिरिक्त साक्ष्य और दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने सुबह 08:08:42 UTC पर अधिकतम दर्ज की गई गति 180 नॉट्स IAS हासिल की. इसके तुरंत बाद इंजन 1 और इंजन 2 के फ्यूल कटऑफ स्विच RUN से CUTOFF स्थिति में क्रमशः एक-एक सेकंड के अंतराल पर चले गए, जिससे दोनों इंजनों के N1 और N2 मान घटने लगे.
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को दूसरे पायलट से यह पूछते हुए सुना गया कि उसने कटऑफ क्यों किया, जिस पर दूसरे पायलट ने इंकार किया कि उसने ऐसा कुछ किया.
AAIB ने स्पष्ट किया है कि जांच के इस चरण में B787-8 विमान और GE GEnx-1B इंजन के ऑपरेटरों और निर्माताओं के लिए किसी भी प्रकार की सिफारिश नहीं की गई है. जांच दल अभी और रिकॉर्ड, साक्ष्य व जानकारी जुटाकर उनकी विस्तृत समीक्षा करेगा.
कब हुई थी घटना ?
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली विमान AI-171 12 जून को उड़ान से कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी. ये विमान क्रैश होकर बीजे मेडिकल कॉलेज एंड सिविल हॉस्पिटल पर जा गिरी थी. इस दुर्घटना में कुल 275 लोगों की जान चली गई थी. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


