Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, उमस और धूप का ट्रिपल अटैक! IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

बारिश से राहत और उमस की चिपचिपाहट, दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम मिक्स मूड वाला रहेगा. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, कुछ इलाकों में तेज बारिश और हवाएं संभव हैं.

Weather Update: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों मौसम की करवटों का मजा भी ले रहे हैं और थोड़ा परेशान भी हैं. एक तरफ बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है, तो दूसरी तरफ उमस ने दिन को फिर से चिपचिपा बना दिया है.

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम को तो खुशनुमा कर दिया है, लेकिन साथ ही उमस भी लगातार बढ़ती जा रही है.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

शनिवार, 12 जुलाई को भी मौसम का मूड कुछ वैसा ही रहेगा, न पूरी तरह धूप, न पूरी तरह बारिश. सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, सूरज भी झलक दिखाएगा.

यानी दिनभर कभी बारिश, कभी धूप और बीच-बीच में उमस,ये तीनों मिलकर पूरे दिल्ली-एनसीआर को घेरने वाले हैं.

दिल्ली में तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जो जुलाई के हिसाब से हल्की गर्मी मानी जा सकती है. लेकिन असली दिक्कत तापमान से नहीं, उस बढ़ती हुई उमस से है जो दिन को भारी और चिपचिपा बना देती है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बीती रात हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

कुछ इलाकों में तो रातभर बारिश रुक-रुक कर होती रही. अब आज भी दिनभर कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है.

येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. यानी लोग सतर्क रहें क्योंकि तेज बारिश और तेज हवाएं दिन में कभी भी दस्तक दे सकती हैं.

हवाएं भी 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक का अहसास होगा.


ये भी पढ़ें- एयर इंडिया B787-8 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, इंजनों के अचानक बंद होने की जांच जारी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital