लखनऊ का मौसम सुबह सुहाना, दोपहर तेज धूप
UP Weather: यूपी के कई जिलों में सुबह हल्की बारिश और हवाओं के साथ मौसम सुहावना हुआ था और लोगों को तपती धूप से राहत मिली थी, लेकिन दोपहर होते-होते फिर से निकली तेज धूप ने गलियों-सड़कों पर सन्नाटा बिखेर दिया. हालांकि लोगों को लू से राहत मिली लेकिन बारिश के बाद निकली धूप ने लोगों को तपा कर रख दिया. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में मौसम बदलने की आशंका जताई है और इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही उसके आस-पास के जिलों के साथ ही गोरखपुर और बलरामपुर में भी सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई लेकिन दोपहर होते-होते ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया. लखनऊ सहित तमाम इलाकों में पारा 41 से 43 डिग्री तक रहा, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए.
ये भी पढ़ें- Weather Update: आसमान से बरसती आग से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम, 3 दिनों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक डा. मनीष ने जानकारी दी है कि आने वाले दो-तीन दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. डॉ. मनीष ने बताया कि प्रदेश में 24 से 26 मई के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.
उन्होंने बताया कि 23 के 26 मई के बीच में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके प्रभाव से अरब सागर से नरम हवाएं आएंगी, जिसके चलते यूपी के पूर्व व पश्चिमी क्षेत्रों में इन दिनों तेज हवाएं व बारिश का अनुमान है. पूर्व व पश्चमी स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस वजह से 24 से 26 मई के बीच में बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…